संदेश

मार्च, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

थूकने की अद्भुत संस्कृति

चित्र
  मेरे घर के सामने जब से नयी सड़क बनी है, आसपास के सब लोगों में होड़ लग गयी है उसे थूक-थूक कर दूसरी सड़कों की तरह ही लाल रंग देने की। देखना ये है कि कौन उस पर अपनी पीक थूक कर सबसे अधिक चित्रकारी करता है। भारतीय समाज में थूकने की संस्कृति इतनी प्रबल और सर्वव्यापी है कि थोड़ी-थोड़ी देर बाद हम ना थूकें तो बेचैनी होने लगती है। ठीक उसी प्रकार जैसे थोड़ी-थोड़ी देर बाद हम अपना मोबाइल फोन चैक ना करें तो परेशान हो जाते हैं। और फिर जब थूकने कि तलब लगी हो तो उचित स्थान की तलाश करने का समय कहां होता है। कौन उठाये वाश बेसिन या नाली ढूंढने या उस तक चलकर जाने की जहमत। खुले में नयी दीवार, सड़क या फर्श पर थूकने का आनन्द ही कुछ अलग होता है। स्वच्छ भारत अभियान को स्वच्छंद भारत अभियान में तबदील कर देने की जिम्मेदारी भी तो हमारी ही है।   पुराने जमाने में नवाब लोगों के साथ नौकर पीकदान लेकर चलते थे। अब नवाब भी तो गुजरे जमाने की बात हो गये हैं। पूर्वी भारत में तो थूकने का ग़जब का माहौल है। गुटका, खैनी, पान और पान मसाला चबाने की आदत थूकने की संस्कृति को निरंतर समृद्ध बनाये रखने का काम करती हैं। सरकार ...