'भैत्तर हज़ार की भौड़िया' सफ़र क़िताबी
अलग मिज़ाज की कहानियां हैं पिछले कुछ दिनों से, नवरत्न पांडे का कहानी-संग्रह पढ़ रही थी। पुस्तक में कुल 10 कहानियां हैं। एक से बढ़कर एक। कहानियों का सर्वाधिक आकर्षक पहलू है - इनकी आत्मा यानि कथानक। हर कहानी पाठक के मन को अपने भीतर रमा लेती है। दूसरा, वैचारिक फ़लक पर इन कहानियों के पीछे से झांकता जीवन को देखने का रचनाकार का व्यापक दृष्टिकोण बतलाता है कि लेखक अपने आस-पास के जीवन के कुशल अवलोकनकर्ता भी हैं। पुस्तक के प्राक्कथन में लेखक ने भाषायी और वैचारिक स्तर पर सद्गुरू ओशो के असर की बात की है, जोकि उनकी कहानियों में बार-बार परिलक्षित होती है। इसीलिए शायद इनकी कहानियां अपनी छाप छोड़ने में अब तक पढ़ी गई कहानियों और उनके असर को धुंधला कर गईँ। ज़्यादातर कहानियां आत्मकथात्मक शैली में लिखी गयी हैं। इसलिए कई बार लगता है कि कहानी लेखक के व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी किसी घटना पर आधारित है। वहीं कहानियों के अंत तक पहुंचते-पहुंचते ...