संदेश

'टूटते दायरे' सफ़र क़िताबी

चित्र
  पोखरियाल की विवेकपूर्ण सोच का परिचायक कहानी-संग्रह यह पुस्तक पिछले साल (2021) के ढलते दिसंबर की आख़िरी सुबह हाथों में पढ़ने को खुली थी। दो दिन में ख़त्म भी कर ली। रमेश पोखरियाल 'निशंक' जी की 'टूटते दायरे' सरल भाषा में लिखी गई उनकी सत्तरह कहानियों का संग्रह है। ये कहानियां पढ़ने में अधिक मेहनत नहीं मांगती इसलिए क़िताब बहुत जल्द पढ़ी जा सकती है। इन कहानियों में उन्हीं मानवीय मूल्यों, संवेदनाओं, उष्माहीन रिश्तों और अंधेरगर्दी के आगे बौने पड़ते मानव मूल्यों पर लेखक की मंथन की मंशा नज़र आती है, जिनके साथ जीते हुए हर भला इंसान भावनात्मक और तार्किक द्वंदों से गुजरता है। इनका समाधान हर कोई चाहता है पर शायद सामाजिक सोच की सदियों से चली आ रही जड़ रीत की बेड़ियों से आज़ाद नहीं हो पाता है।   अत्यंत संवेदनशील दृष्टि से लिखित इन कहानियों का अंत पोखरियाल जी की विवेकपूर्ण सोच का परिचय देती हैं। कहानी के हर चरित्र की मनोदशा के भीतर बड़ी ही निष्पक्षता के साथ प्रवेश करवाकर हमारी सोच में सुधार का आग्रह करते हैं। कहानियों की इस कड़ी में इन्होंने विवाह पश्चात मां-बाप व बेटे-बहु के आपसी म...

'तोतो-चान' सफ़र क़िताबी

चित्र
  तोतो-चान के बचपन का उत्सव-गीत Totto-chan, the Little Girl at the Window  by  Tetsuko Kuroyanagi बच्चों की स्कूली परवरिश पर आधारित ‘ समरहिल ’ के बाद यह दूसरी बेहतरीन क़िताब लगी। कथेत्तर साहित्य श्रेणी की यह मूल रूप से जापानी पुस्तक है। आत्मकथात्मक संस्मरण है। कई भाषाओं में अनुदित हो चुकी और जापान में किसी महिला द्वारा लिखी गई यह पहली बेस्ट सैलर क़िताब है। अपने प्रकाशन के पहले ही साल में इसकी 45 लाख प्रतियां बिकीं, जोकि जापानी प्रकाशन के इतिहास में एक रिकॉर्ड बन गया। यह क़िताब प्राथमिक शालाओं के बच्चों से लेकर उम्रदराज़ों की चहेती रही है। मैंने इसका हिंदी अनुदित संस्करण पढ़ा। हुआ कुछ यूं कि अकेले चली इस क़िताबी सफ़र में अपने 7 साल के बेटे को भी समय-समय पर संग बैठाकर तोतो-चान के बाल्य-जीवन में शामिल कर लिया। गरमी की छुट्टियों क आनंद कई गुना हो गया।   इस क़िताब में मुख्य चरित्र स्वयं तोतो-चान है। अपने 5 से 7 साल तक के स्कूली दिनों की ख़ुद तोतो-चान द्वारा लिखी गई अनमोल यादें हैं। तोतो-चान का स्कूल परंपरागत शिक्षण पद्धति से जुदा अभिनव शिक्षण शैली का नायाब उदाहरण है...

'भैत्तर हज़ार की भौड़िया' सफ़र क़िताबी

चित्र
                                               अलग मिज़ाज की कहानियां हैं   पिछले कुछ दिनों से, नवरत्न पांडे का कहानी-संग्रह पढ़ रही थी। पुस्तक में कुल 10 कहानियां हैं। एक से बढ़कर एक। कहानियों का सर्वाधिक आकर्षक पहलू है - इनकी आत्मा यानि कथानक। हर कहानी पाठक के मन को अपने भीतर रमा लेती है। दूसरा, वैचारिक फ़लक पर इन कहानियों के पीछे से झांकता जीवन को देखने का रचनाकार का व्यापक दृष्टिकोण बतलाता है कि लेखक अपने आस-पास के जीवन के कुशल अवलोकनकर्ता भी हैं। पुस्तक के प्राक्कथन में लेखक ने भाषायी और वैचारिक स्तर पर सद्गुरू ओशो के असर की बात की है, जोकि उनकी कहानियों में बार-बार परिलक्षित होती है। इसीलिए शायद इनकी कहानियां अपनी छाप छोड़ने में अब तक पढ़ी गई कहानियों और उनके असर को धुंधला कर गईँ। ज़्यादातर कहानियां आत्मकथात्मक शैली में लिखी गयी हैं। इसलिए कई बार लगता है कि कहानी लेखक के व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी किसी घटना पर आधारित है। वहीं कहानियों के अंत तक पहुंचते-पहुंचते ...

'मीरा के प्रभु गिरधर नागर (मीरा-वाणी)' सफ़र क़िताबी

चित्र
                                              उलझे हैं ?... सुलझ जाएंगे! ओशो के ऑडियो प्रवचनों पर आधारित यह क़िताब कुल 176 पन्नों की है। वर्ष 2003 का प्रकाशन है और मूल्य मात्र 60 रूपए। ओशो को छिट-पुट अख़बारों, पत्रिकाओं, क़िताबी पन्नों और इंटरनेट पर पढ़ती-सुनती रही हूं। इस बार यह क़िताब पढ़ी। विशेषत: कृष्णभक्त मीरा के पदों और ओशो द्वारा उनकी व्याख्या पर आधारित है। इस क़िताब में कृष्ण के बहुआयामी रूपों की चर्चा है। मीरा के कृष्ण वाले स्वरूप को वो सूरदास द्वारा रचित कृष्ण के बाल-रूप, गीता में वर्णित कृष्ण के सिद्दांतवादी, दार्शनिक स्वरूप से एकदम भिन्न मानते हैं। ओशो कहते हैं -  मीरा कोई कवियित्री नहीं है। उसके पद सीधे-साधे हैं। प्रेम में गाए हैें। बैठ-बैठकर उसने मात्रा, छंद नहीं बिठाए हैं।  बहुतों ने मीरा जैसे पद लिखे हैं, हज़ारों पद लिखे हैं, मीरा का नाम भी जोड़ दिया उनमें। तय करना भी मुश्किल हो गया है कि कौन-से मीरा के पद हैं और कौन-से दूसरों ने लिख दिए हैं। लेकिन...

'एक देश बारह दुनिया' सफ़र क़िताबी

चित्र
  विद्यार्थियों में विकास-पत्रकारिता की समझ बनाने में एक उपयोगी संदर्भ-पुस्तक शिरीष खरे की पुस्तक 'एक देश बारह दुनिया' पढ़ी। यह किताब पत्रकार के रूप में शिरीष के कद को ऊंचा कर देती है। मेरी नज़र से पत्रकारिता के विद्यार्थियों में विकास पत्रकारिता की समझ बनाने के लिए यह एक उपयोगी संदर्भ-पुस्तक हो सकती है। शिक्षकों को बिना हिंदी-अंग्रेज़ी भाषायी भेद के हर विद्यार्थी को यह किताब पढ़ने को प्रोत्साहित करना चाहिए। उनके चुनिंदा रिपोर्ताजों पर आधारित इस पुस्तक में कहानियों के भीतर भी छुपी अनेक कहानियां हैं, जिन्हें कमरे में बैठकर रचना संभव है ही नहीं। क्योंकि ये कहानियां हालात के थपेड़ों से उपजी हैं। और....पत्रकार की नज़र और नज़रिये ने मिलकर उन्हें कलमबद्ध कर हमारे सामने ला खड़ा किया। इस क़िताब का हर रिपोर्ताज़ पाठक को भारत (पर्दे के पीछे का) दर्शन करवाते हुए लगातार सवाल करता है कि ऐसे होता है देश का विकास? लोगों की व्यथाएं पोल खोलती है हमारी विकास की संकुचित समझ की..... मिलवाती हैं उन धुरंधर दिमाग़ों से जिनकी बदौलत मनरेगा जैसी सरकारी योजनाएं जातिगत दुर्भवानाओं का शिकार बना जान-बूझकर असफल...

'विटामिन जिंदगी' सफ़र क़िताबी

चित्र
दिव्यांग जीवन का उसी की ज़बानी इनसाइडर व्यू देती  एक प्रेरक क़िताब  लेखक - ललित कुमार विटामिन ज़िंदगी एक genuine स्वप्नदृष्टा की जीवन-गाथा है। जिसे लेखक ने कभी एक व्यक्तिगत दस्तावेज़ यानी डायरी के रूप में लिखा था, पर बाद में इस दस्तावेज़ को एक खुली क़िताब के रूप में समाज के सामने रखा। यह क़िताब ललित कुमार के जीवन का संस्मरण है। क़िताब में ललित बताते हैं कि कैसे 4 साल की उम्र में पोलियो वायरस के हमले ने उनसे उनका सामान्य, हंसता-खेलता, एकदम स्वस्थ जीवन छीन लिया और समाज की नज़रों में चंद रोज़ में वे सामान्य बच्चे से एक असामान्य बच्चे की श्रेणी में आ गए। ल लित के व्यक्तिगत जीवन की कठिनाइयों पर, उन्हीं की ज़बानी प्रकाश डालती ये क़िताब कहीं पर भी उनकी व्यथा की कथा होने का आभास नहीं करवाती। न ही जीवन की बेबसी और परेशानियों को बताते-कहते, किसी से सहानुभूति बंटोरने जैसी गंध इस क़िताब के पन्नों से आती है। बस ये गुज़ारिश करती लगती है कि शारीरिक रूप से अक्षम इंसान को हमारा समाज इंसानी नज़रों से संभालना सीख जाए।   इस क़िताब का सबसे सशक्त पहलू मुझे यही लगा कि अब तक हम जीवन में अपनी नज़...

थूकने की अद्भुत संस्कृति

चित्र
  मेरे घर के सामने जब से नयी सड़क बनी है, आसपास के सब लोगों में होड़ लग गयी है उसे थूक-थूक कर दूसरी सड़कों की तरह ही लाल रंग देने की। देखना ये है कि कौन उस पर अपनी पीक थूक कर सबसे अधिक चित्रकारी करता है। भारतीय समाज में थूकने की संस्कृति इतनी प्रबल और सर्वव्यापी है कि थोड़ी-थोड़ी देर बाद हम ना थूकें तो बेचैनी होने लगती है। ठीक उसी प्रकार जैसे थोड़ी-थोड़ी देर बाद हम अपना मोबाइल फोन चैक ना करें तो परेशान हो जाते हैं। और फिर जब थूकने कि तलब लगी हो तो उचित स्थान की तलाश करने का समय कहां होता है। कौन उठाये वाश बेसिन या नाली ढूंढने या उस तक चलकर जाने की जहमत। खुले में नयी दीवार, सड़क या फर्श पर थूकने का आनन्द ही कुछ अलग होता है। स्वच्छ भारत अभियान को स्वच्छंद भारत अभियान में तबदील कर देने की जिम्मेदारी भी तो हमारी ही है।   पुराने जमाने में नवाब लोगों के साथ नौकर पीकदान लेकर चलते थे। अब नवाब भी तो गुजरे जमाने की बात हो गये हैं। पूर्वी भारत में तो थूकने का ग़जब का माहौल है। गुटका, खैनी, पान और पान मसाला चबाने की आदत थूकने की संस्कृति को निरंतर समृद्ध बनाये रखने का काम करती हैं। सरकार ...