संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

'तोतो-चान' सफ़र क़िताबी

चित्र
  तोतो-चान के बचपन का उत्सव-गीत Totto-chan, the Little Girl at the Window  by  Tetsuko Kuroyanagi बच्चों की स्कूली परवरिश पर आधारित ‘ समरहिल ’ के बाद यह दूसरी बेहतरीन क़िताब लगी। कथेत्तर साहित्य श्रेणी की यह मूल रूप से जापानी पुस्तक है। आत्मकथात्मक संस्मरण है। कई भाषाओं में अनुदित हो चुकी और जापान में किसी महिला द्वारा लिखी गई यह पहली बेस्ट सैलर क़िताब है। अपने प्रकाशन के पहले ही साल में इसकी 45 लाख प्रतियां बिकीं, जोकि जापानी प्रकाशन के इतिहास में एक रिकॉर्ड बन गया। यह क़िताब प्राथमिक शालाओं के बच्चों से लेकर उम्रदराज़ों की चहेती रही है। मैंने इसका हिंदी अनुदित संस्करण पढ़ा। हुआ कुछ यूं कि अकेले चली इस क़िताबी सफ़र में अपने 7 साल के बेटे को भी समय-समय पर संग बैठाकर तोतो-चान के बाल्य-जीवन में शामिल कर लिया। गरमी की छुट्टियों क आनंद कई गुना हो गया।   इस क़िताब में मुख्य चरित्र स्वयं तोतो-चान है। अपने 5 से 7 साल तक के स्कूली दिनों की ख़ुद तोतो-चान द्वारा लिखी गई अनमोल यादें हैं। तोतो-चान का स्कूल परंपरागत शिक्षण पद्धति से जुदा अभिनव शिक्षण शैली का नायाब उदाहरण है...