संदेश

जनवरी, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

'चलते तो अच्छा था' सफ़र क़िताबी

चित्र
    यात्राओं के शौकी़न हैं तो इसे पढ़ लीजिए......     लेखक- असगर वजाहत                              इन दिनों खिवैया (मैं) अपनी पतवार संग..... ईरान चला है। तेहरान(राजधानी), हवाओं के शहर बाक़ू, अज़रबाईजान और ख़ाफ़ की राह पर। वहां के प्रसिद्ध धार्मिक शहरों कुम और मशहद का भी ज़िक्र है। तेहरान से पहली ईरान की राजधानी रहे इस्फ़हान को जानने का मौक़ा मिलता है। 125 रूपये में 144 पन्नों की ये क़िताब समंदर है। बहुत कुछ जानने को मिलेगा ईरान के बारे में। यायावर का भाषायी दरिया बहुत ही शांत, स्थिर, सहज तरीके से आपको बहाए ले जाता है। जहां शब़्द राह में रौड़ा अटकाते हैं, वहां लेखक ख़ुद आपका रास्ता साफ़ कर रहे हैं। यहां कहानी के क़िरदार की तरह यायावर अपनी यात्रा को एक मक़सद से शुरू करते हैं। अपने पुरखों की सरज़मीं तक पहुंचने और देखने की यायावर की लालसा से 'ख़ाफ़ के तोते' संस्मरण बहुत ही ह्रदयस्पर्शी बन बैठता है। ग़ौरतलब है लेखक के पुरख़े कभी हुमायूँ की फ़ौज के साथ भारत आए थे। कोविड के इस दौर में मैं इस पुस्तक के ज़रिये ईरान की आभा...