'चलते तो अच्छा था' सफ़र क़िताबी

 

 यात्राओं के शौकी़न हैं तो इसे पढ़ लीजिए...... 

 
लेखक- असगर वजाहत                 

           

इन दिनों खिवैया (मैं) अपनी पतवार संग..... ईरान चला है। तेहरान(राजधानी), हवाओं के शहर बाक़ू, अज़रबाईजान और ख़ाफ़ की राह पर। वहां के प्रसिद्ध धार्मिक शहरों कुम और मशहद का भी ज़िक्र है। तेहरान से पहली ईरान की राजधानी रहे इस्फ़हान को जानने का मौक़ा मिलता है।


125 रूपये में 144 पन्नों की ये क़िताब समंदर है। बहुत कुछ जानने को मिलेगा ईरान के बारे में। यायावर का भाषायी दरिया बहुत ही शांत, स्थिर, सहज तरीके से आपको बहाए ले जाता है। जहां शब़्द राह में रौड़ा अटकाते हैं, वहां लेखक ख़ुद आपका रास्ता साफ़ कर रहे हैं।

यहां कहानी के क़िरदार की तरह यायावर अपनी यात्रा को एक मक़सद से शुरू करते हैं। अपने पुरखों की सरज़मीं तक पहुंचने और देखने की यायावर की लालसा से 'ख़ाफ़ के तोते' संस्मरण बहुत ही ह्रदयस्पर्शी बन बैठता है। ग़ौरतलब है लेखक के पुरख़े कभी हुमायूँ की फ़ौज के साथ भारत आए थे।

कोविड के इस दौर में मैं इस पुस्तक के ज़रिये ईरान की आभासी यात्रा कर रही हूं। कुछ चित्र शब्दों से बन पड़ते हैं। जहां तसवीर साफ़ नहीं बन पाती तो ट्रेवलोग और गूगल इमेज़स के मदद से धुंधलापन साफ़ कर लेती हूं। वैसे इसकी ज़रूरत बहुत कम ही पड़ी।

अभी तक की मेरे जीवन की गिनी चुनी यात्राओं में यह पहली यात्रा है, जो मैं एक क़िताब के ज़रिये कर रही हूं। क़िताबों के ज़रिये घूमना भी एक अलग ही अनुभव है, रोमांच है। दूसरा, इसलिए भी रोमांचक है कि ये इस्लामिक देश की यात्रा है, जिसकी सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से कभी कोई वास्ता न रहा। क्यों नहीं रहा...इसका कारण भी यायावर ने समझाया कि दरअसल मीडिया में भी ईरान को ज़्यादा स्पेस नहीं दिया जाता। ज़्यादातर न्यूज़ एजेंसी पश्चिमी देशों से हैं, इसलिए ख़बरों में ईरान नाममात्र ही रहता है। क़िताबी सफ़र अभी जारी है.... इसलिए अभी बहुत कुछ इसमें जुड़ता रहेगा....

इस यात्रा वृतांत की अच्छी बात ये लगती है कि समालोचक की दृष्टि से यायावर पाठक को ईरान घुमा रहे हैं। एक आम आदमी की तरह सस्ते संसाधनों (होटल,बस) से अपनी यात्रा को अपनी जेब पर भारी न पड़ने देने की पूरी कुव्वत यहाँ यायावर में दिखती है। कई क़िस्से और जानकारियां बहुत ही रोचक हैं। पढ़ेंगे तभी अनुभव कर पाएंगे। कस्टम अधिकारी, बाबू लोग, टैक्सी चालक, पुलिस का ज़िक्र आते ही यायावर को उनमें भारतीयों जैसी ही हरक़तें दिखती हैं।

बहुत कुछ लिखा जा सकता हैं यहां इस क़िताब पर....पर इतने पर ही विराम लगाती हूं। पढ़िएगा....संतुष्ट हो जाएंगे। अपनी क़ीमत से दुगुनी-तिगुनी-चौगुनी जानकारियां आपको दे जाएगी।

चलते तो अच्छा था!

          

                                                यूट्यूब पर समीक्षा देखें 

 


                                     https://youtu.be/Lp_IIBfA10U 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

'भैत्तर हज़ार की भौड़िया' सफ़र क़िताबी

'तोतो-चान' सफ़र क़िताबी

'टूटते दायरे' सफ़र क़िताबी