'एक देश बारह दुनिया' सफ़र क़िताबी
विद्यार्थियों में विकास-पत्रकारिता की समझ बनाने में एक उपयोगी संदर्भ-पुस्तक शिरीष खरे की पुस्तक 'एक देश बारह दुनिया' पढ़ी। यह किताब पत्रकार के रूप में शिरीष के कद को ऊंचा कर देती है। मेरी नज़र से पत्रकारिता के विद्यार्थियों में विकास पत्रकारिता की समझ बनाने के लिए यह एक उपयोगी संदर्भ-पुस्तक हो सकती है। शिक्षकों को बिना हिंदी-अंग्रेज़ी भाषायी भेद के हर विद्यार्थी को यह किताब पढ़ने को प्रोत्साहित करना चाहिए। उनके चुनिंदा रिपोर्ताजों पर आधारित इस पुस्तक में कहानियों के भीतर भी छुपी अनेक कहानियां हैं, जिन्हें कमरे में बैठकर रचना संभव है ही नहीं। क्योंकि ये कहानियां हालात के थपेड़ों से उपजी हैं। और....पत्रकार की नज़र और नज़रिये ने मिलकर उन्हें कलमबद्ध कर हमारे सामने ला खड़ा किया। इस क़िताब का हर रिपोर्ताज़ पाठक को भारत (पर्दे के पीछे का) दर्शन करवाते हुए लगातार सवाल करता है कि ऐसे होता है देश का विकास? लोगों की व्यथाएं पोल खोलती है हमारी विकास की संकुचित समझ की..... मिलवाती हैं उन धुरंधर दिमाग़ों से जिनकी बदौलत मनरेगा जैसी सरकारी योजनाएं जातिगत दुर्भवानाओं का शिकार बना जान-बूझकर असफल...