The Dark Room सफ़र क़िताबी
अपोज़िट सैक्स के परस्पर नज़रियों का बर्डव्यू देता उपन्यास
The Dark Room (R.K Narayan)
मूलत: अंग्रेज़ी भाषा 162 पन्नों का यह लघु उपन्यास, भारत के आज़ाद होने के लगभग एक दशक पहले सन्
1938 में पहली बार प्रकाशित हुआ था, वो भी भारत में नहीं बल्कि ग्रेट ब्रिटेन
के एक पब्लिशिंग हाऊस से। सन् 1956 में इसका पहला भारतीय संस्करण (अंग्रेज़ी) आया।
शुरूआती वर्षों में यह 2 रूपए की क़ीमत पर भी बिका है।
इसका मूल विषय (theme) भारतीय
मध्यवर्गीय परिवारों में दांपत्य जीवन और पति-पत्नी के बनते-बिगड़ते संबंध हैं,
जोकि भारत में वैवाहिक जीवन की दिनचर्या का अहम् हिस्सा हैं। जिसमें घरेलू कलह,
मानसिक अंतर्द्वंद, पुरूष वर्चस्व, जीवन-साथी से नाखुशी, अलगाव, आकर्षण जैसे
विभिन्न बिंदुओं के माध्यम से स्त्री-पुरूष के मनोविज्ञान को समझने की कोशिश की गई
है।
बीसवीं शताब्दी के पूर्वार्ध में यह उपन्यास पहली बार प्रकाशित हुआ। यह वो समय था जब पूरी दुनिया में स्त्री-विमर्श, feminism (नारीवाद), नारी आंदोलनों की ज़मीन तैयार हो रही थी। नारी-विमर्श की पहली लहर का दौर चल रहा था। पश्चिमी देशों ही नहीं, भारत में भी फेमिनिज़्म का प्रभाव दिखने लगा था।
दक्षिण भारतीय परिवेश में इसके कथानक (Plot) को गढ़ा गया है। वहां के
परिवार, संस्कृति, खान-पान और तीज-त्यौहार सब मिलकर भारत के दक्षिणी हिस्से की एक
सतही-सी तसवीर बनाने में मदद करते हैं। हालांकि मैसूर के जिस कस्बे के परिवेश में
उपन्यास के कथानक (Plot) को लिखा
गया है – मालगुडी, वह पूरी तरह काल्पनिक कस्बा है।
दक्षिण भारतीय परिवेश चुनने के पीछे एक वजह लेखक का स्वयं दक्षिण भारत से होना भी है। आर. के
नारायण का जन्म मद्रास (तमिलनाडू) में हुआ लेकिन अपने जीवन के क़रीब 40 बरस
उन्होंने मैसूर (कर्नाटक) में गुज़ारे और बुज़ुर्गावस्था में वापस अपने गृहनगर (Hometown) लौट गए और वहीं अंतिम
सांसे ली।
कहानी में दंपत्ति रमिणी और सावित्री मुख्य किरदार
हैं, केंद्र बिंदु हैं। रमिणी पुरूष वर्चस्व, स्वत्व (स्वामित्व भाव वाला), आत्म-केंद्रित, हर दम मीन-मेख निकालने वाला और short-tempered शख़्स है। एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। दोनों की शादी को 15 साल हो गए हैं। तीन बच्चे हैं। बाबू-बड़ा बेटा, दूसरे नंबर पर कमला
एक बेटी और सबसे छोटी 4-5 साल की सुमति। घऱ में दो-चार नौकर-नौकरानी भी हैं। एक
संभ्रात इलाक़े में इस परिवार की संभ्रात-सी छवि चित्रित होती है।
सावित्री को
पति के हर तरह के गुस्से को झेल जाने वाली, व्यवहारिक, संस्कारी और मेल बैठाकर (adjust) चलने वाली एक आदर्श
महिला के रूप में चित्रित किया है। सावित्री का ये व्यवहार वाला तालमेल उसकी दो
विभिन्न धाराओं वाली महिला मित्रों गंगू और जनम्मा के संग भी दिखता है, जो परस्पर
एक-दूसरे को कतई पसंद नहीं करती हैं। कहानी में फिर एक ऐसा मोड़ आता है कि
सावित्री एक रोज़ घर छोड़ने और आत्महत्या तक करने की कोशिश करती है।
जिस तरह से
लेखक उपन्यास की शुरूआत में ही फ़िल्म के establishing shot की तरह रमिणी को स्थापित करते हैं, घर के मसलों में पुरूष
नौकरों द्वारा दबी ज़ुबान में महिलाओं की आलोचना करवाते हैं, यहां तक कि लोहार
जोकि पेशे से एक चोर और एक नकारा क़िस्म का इंसान है, वह भी दबी ज़ुबान में
महिला-विरोधी सुर रखता है..... ये सब मिलकर लेखक की मनोदशा की झलक देते हैं।
ज़रूर इस
उपन्यास की रचना का केद्रीय बिंदु स्त्री-विमर्श रहा होगा। इसलिए यह उपन्यास
स्त्री-विमर्श की ओर स्वयं कदम बढ़ाता और समाज को उस ओर सोचने-विमर्श करने को
प्रोत्साहित करता दिखता है।इस पूरी क़िताब में विभिन्न पुरूष पात्रों के माध्यम से
लेखक पुरूषों की स्त्रियों के प्रति तुच्छ
सोच, कल्पनाओं और उनसे किन आदर्शों की अपेक्षा एक पुरूष करता है, उसे पात्रों के
आपसी संवादों से बख़ूबी उकेरा है। जैसे –
Women are terrible.
Women must be taught their place.
ये उपन्यास अपोज़िट सैक्स के एक-दूसरे के प्रति नज़रियों का, हमारे भारतीय समाज का बर्डव्यू
देता है। इस उपन्यास को पढ़ते दौरान मैं सोच रही थी कि अक्सर हम महिलाओं को ही
पुरूषों को फंसाने का तमगा थमाते हैं, जबकि यहां नारायण रमिणी के रूप में एक पुरूष
को अनजान स्त्री के आकर्षण में दिखाते हैं और सालों से उसके साथ रह रही सावित्री
के प्रति अनाकर्षण में।
इस उपन्यास की बहुत-सी पाठकीय प्रतिक्रियाओं में भी शांता
बाई को slut किस्म की महिला बताते हुए रमिणी और सावित्री के दांपत्य
जीवन में कलह का कारण डिकलेयर करते हैं। जबकि उपन्यास पढ़ते दौरान मुझे लेखक हर
पात्र और उसका चरित्र-चित्रण करते हुए बहुत तटस्थ (Neutral) लगे। हर पात्र को अपना व्यक्तित्व प्रदर्शन करने के लिए एकदम खुला आसमान और
ज़मीन मुहैया करवाते हैं। वो कहीं भी पात्रों के साथ अपनी सोच के ज़रिये involve होते नहीं दिखे। और....जब ये पात्र अपने व्यक्तित्व से
कथानक में अपना स्वतंत्र अस्तित्व स्थापित कर लेते हैं तब विविध मौक़ों एवं
परिस्थितियों में उनकी Decision
making, mentality के आधार पर पाठकों को
मौक़ा देते हैं ये तय करने का
कि कौन सही है और कौन ग़लत?
बीसवीं शताब्दी के पूर्वार्ध में यह उपन्यास पहली बार प्रकाशित हुआ। यह वो समय था जब पूरी दुनिया में स्त्री-विमर्श, feminism (नारीवाद), नारी आंदोलनों की ज़मीन तैयार हो रही थी। नारी-विमर्श की पहली लहर का दौर चल रहा था। पश्चिमी देशों ही नहीं, भारत में भी फेमिनिज़्म का प्रभाव दिखने लगा था।
इस मोड़ का epicenter है शांता बाई। लेकिन
किसी अनजान शख़्स के द्वारा सावित्री को बचा लिया जाता है। कुछ दिन बाहर गुज़ारकर,
अपने पैरों पर खड़ा होकर खा-कमाने की नाकाम कोशिश करवो घर वापस भी लौट आती है। शायद ये
मानकर कि स्वावलंबी बनना, बच्चों से दूर रहना उसके बस की बात नहीं। शायद ये सोचकर
कि मेरे वैवाहिक जीवन में मेरा सम्मान भले ही नहीं है, पर हर सुविधा के साथ कुछ
असुविधाएं तो जुड़ी रहती हैं। पर पुरानी पूरी सावित्री नहीं, बल्कि हालात से
समझौता कर आधी-अधूरी-सी सावित्री बनकर।
Women are terrible.
Women must be taught their place.
यहां तक कि मेरे मन में सावित्री के घर छोड़ने के
फ़ैसले से ही उधेड़बुन चल रही थी कि कहानी का अंत क्या होने वाला है? और अंत कोई Happy
ending नहीं बल्कि जीवन से
समझौते नामक् नींव पर आकर अटकता है। सावित्री पति पर अपनी निर्भरता (dependency) यानी सच को स्वीकार लेती है।
बहुत ही engaging
novel है। और मेरी
सलाह है, जो अपनी Spoken English पर काम कर रहे हैं, उनके
लिए रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाले शब्दों-वाक्यों की अंग्रेज़ी अभिव्यक्ति
सीखने के लिहाज़ से बेहतरीन उपन्यास है। भाषा में शब्द,वाक्य-विन्यास, कथोपकथन-शैली
के साथ-साथ भावों की मौजूदगी इसे और समृद्ध बनाती है।
आप चाहें तो हिंदी में पढ़
सकते हैं। राजकमल प्रकाशन से 124 पृष्ठों में इसका अनुदित रूप अमेज़न पर 150-200
रूपए के बीच उपलब्ध है। इसके अलावा किंडल, हार्डकवर, पेपरबैक सब रूपों में यह
उपलब्ध है। रोचक ये है कि 86 साल का यह उपन्यास हो गया है और इतने सालों में इसके
कवर पृष्ठ के भी कई कलेवर (ऊपरी ढांचा, शरीर, देह) बदल चुके हैं।
यू-ट्यूब समीक्षा
https://youtu.be/ddVfWibn4Kk
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें